पेंटिग प्रदर्शनी देखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में शहीदों की याद में एक पेंटिंग प्रदर्शनी बनाई गई है, जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी आईपीएस देवी गोयल ने किया। इनके साथ 95 बटालियन सीआरपीएफ के प्रतीक सिंह और कैलाश यादव रहे। प्रो. वीएन मिश्रा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कुल 128 पेंटिंग लगाई गई हैं, जिसमें भगवान के विभन्न तरह के चित्रों को दर्शाया गया है।
यह पेंटिंग 62 कलाकारों ने तैयार की है। वहीं एक स्थान पर महापुरुषों की भी पेंटिंग लगाई गई है। इसमें बहरीन के कलाकार अनिल शर्मा, कलाकार राजू कुमार, राजेश कुमार मूर्तिकार, अभिषेक गुप्ता, श्रद्धा चक्रवाल, अंजनी मिश्रा, मालती शर्मा, प्रो. सुनिल विश्वकर्मा, डॉ. शारदा सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, सीएचएस के आर्ट टीचर आशीष गुप्ता, हेमा पटेल, दिव्यांग कलाकार पूनम राय और कलकत्ता से विजया ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
96वें साल से लगातार आयोजित इस समारोह की चमक कभी फीकी नहीं पड़ी। जिस साल मंदिर में विस्फोट हुआ था उस साल भी श्रोता कम नहीं हुए। बल्कि बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। इस समारोह के सुधी श्रोता रात भर कार्यक्रम में मौजूद रहते हैं और कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहते हैं।