फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका नहीं लड़ेंगी चुनाव

Thu, 25 Apr 2019 12:39 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सपा से शालिनी यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भी कांग्रेस के उम्मीदवार पर सस्पेंस बरकरार था। जो गुरुवार को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद खत्म हो गया। वहीं, दूसरी तरफ वाराणसी से कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें भी खत्म हो गईं।

विज्ञापन


कांग्रेसी खेमे में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलें खत्म हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कह रहे थे कि अगर स्थानीय प्रत्याशी उतारना होता तो अब तक नाम घोषित कर दिया जाता। उनका कहना है कि प्रियंका 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

कांग्रेस ने अजय राय को काशी के चुनावी मैदान में उतार दिया है। बता दें कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने और प्रयागराज से वाराणसी तक की गंगा यात्रा के बाद से ही उनके बनारस से चुनाव लड़ने के कयास थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने पूर्वांचल दौरे में वाराणसी समेत मिर्जापुर और भदोही की जनता पर एक अलग ही छाप छोड़ी थी। वहीं, पीएम मोदी के रोड शो के पहले दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस असमंजस में है, हम नहीं। लोकतंत्र में किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। अगर प्रियंका गांधी वाड्रा लड़ना चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें