फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा की अलग-अलग रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों को लेकर प्रशासन ने स्थान चयनित कर लिया है। इस बार हस्तकला संकुल और रोहनिया के जगतगंज इंटर कालेज को भी शामिल किया गया है। प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग स्थान नियत किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए स्थान निर्धारण के लिए बैठक की। विधानसभा पिंडरा की 384 पोलिंग पार्टियां मंडी परिषद पहाड़िया, अजगरा की 385 पोलिंग पार्टियां पुलिस लाइन, शिवपुर की 386 पोलिंग पार्टियां दीन दयाल हस्तकला संकुल बड़ा लालपुर (टीएफसी), रोहनियां की 387 पोलिंग पार्टियां जगतपुर इंटर कालेज, वाराणसी उत्तरी की 388 पोलिंग पार्टियां सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट, वाराणसी दक्षिणी की 389 पोलिंग पार्टियां कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज मिंट हाउस, वाराणसी कैंटोंमेंट की 390 पोलिंग पार्टियां क्रिश्चियन नर्सरी प्राइमरी स्कूल मिंट हाउस और सेवापुरी की 391 पोलिंग पार्टियों को यूपी डिग्री कॉलेज से रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि पोलिंग पार्टियां आसानी से बसों और गाड़ियों में बैठ सकें ऐसी व्यवस्था की जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सभी एआरओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें