फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर सदन की सख्ती के बाद नगर आयुक्त का भी रवैया सख्त है। उन्होंने शहर में होने वाले विकास कार्यों में मानकों का ध्यान रखने और गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का ब्योरा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की थर्ड पार्टी से गुणवत्ता की जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को बैठक के दौरान विकास कार्यों पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होेंने कहा कि शासनादेश के अनुसार ही सारे कार्य कराएं जाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि गुणवत्ता और मानकों में किसी तरह की समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कियाना संस्था का बढ़ा अनुबंध
नगर आयुक्त ने वरुणापार इलाके में कूड़ा उठाने वाली संस्था कियाना का अनुबंध साल भर के लिए बढ़ा दिया है। यह संस्था वरुणापार जोन के 30 वार्डों में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी निभाती है। नगर आयुक्त ने बताया कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी नगर निगम बेहतर अंक अर्जित करेगा।
विज्ञापन

पॉलीथिन इस्तेमाल पर सख्ती
नगर निगम ने पालीथिन इस्तेमाल करने पर सख्ती फिर से शुरू कर दी है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके दुबे ने बताया कि बीते एक सप्ताह में हुई कार्रवाई के तहत नगर निगम ने विभिन्न दुकानदारों पर 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें