वाराणसी। विकास प्राधिकरण की 116वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार की शाम को कमिश्नरी सभागार में हुई। इस दौरान नई काशी के विस्तार योजना सहित तीन प्रमुख प्रस्तावों पर बोर्ड अध्यक्ष ने मुहर लगाई। साथ ही इस वर्ष का बजट कुल 120 करोड़ करने का प्रस्ताव पर मुहर लगी।
वाराणसी विकास प्राधिकरण की हुई बैठक में अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण रिंग रोड और हाइवे के किनारे नई काशी की परिकल्पना को साकार करने के लिए लैंड पुलिंग स्कीम प्रस्ताव लागू किया गया। इससे शहर के विकास को और विस्तार मिलेगा। साथ ही शहर से सटे इलाकों में आवासीय कालोनियां विकसित होंगी। इस योजना से शहरी किसान भी जुड़ेंगे और योजना से लाभान्वित होंगे। रिंग रोड व राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस योजना को मूर्त रूप देने व फिजिबिल्टी चेक करके डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है।
पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा हुई। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कुल 120 करोड़ का बजट पास हुआ। बोर्ड द्वारा प्राधिकरण की अनिस्तारित संपत्तियों को निस्तारित कर प्राधिकरण की आय बढ़ाने का आदेश दिया। कमिश्नर ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश लगाने को भी कहा। इस दौरान वाहनों के खरीद करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में वीसी वीडीए राजेश कुमार, सचिव विशाल सिंह, वित्त नियंत्रक विजय कुमार, संयुक्त सचिव, अधिशासी अभियंता राजकुमार, तहसीलदार अविनाश कुमार, सहायक नगर नियोजक मनोज कुमार आदि रहे।
ये भी जारी हुए निर्देश
कैटिल कालोनी में पशुओं को शिफ्ट कराएं
उत्तर प्रदेश एनर्जी कंजर्वेसन बिल्डिंग कोड 2018 को प्राधिकरण द्वारा अंगीकृत किये जाने का निर्णय
भवनों के रूफ टॉप पर सोलर सिस्टम लगवाने का निर्देश