फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल ब्रॉडवे और डायमंड से साढ़े आठ लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बकाए की वसूली के लिए नगर आयुक्त ने प्रशिक्षु आईएएस गौरव सोगरवाल को जिम्मेदारी सौंपी है। इस क्रम में बुधवार को होटल ब्रॉडवे और होटल डायमंड पर पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने साढ़े आठ लाख रुपये की वसूली की। टीम वरुणा पार जोन के शिवपुर व सिकरौल मोहल्ले के चार बड़े गृहकर बकायेदारों से वसूली करने भी पहुंची। चारों भवन स्वामियों ने बकाया गृहकर जल्द से जल्द जमा करने का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई नियमित रूप से चलती रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सोंगरवाल अपनी टीम के साथ भेलूपुर होटल डायमंड पहुंचे। होटल पर कई वर्षों से गृहकर का 24 लाख रुपये बकाया है। डायमंड होटल पर कार्रवाई करते हुए होटल प्रबंधक से ढाई लाख वसूली कराई। शेष धनराशि को जल्द ही जमा करने का आदेश दिया गया है। बाद में टीम भेलूपुर स्थित होटल ब्रॉडवे पहुंची। यहां भी पिछले कई वर्षों से लाखों रुपये गृहकर जमा नहीं हो रहा था। होटल सील करने की धमकी पर होटल प्रबंधन ने छह लाख रुपये जमा कर दिए।
अधिकारियों के अनुसार होटल डायमंड द्वारा मात्र नौ हजार रुपये वार्षिक गृहकर के रूप में जमा किया जा रहा था जबकि 393000 रुपये बनता है। इसी प्रकार होटल ब्रॉडवे वार्षिक 276 रुपये जमा कर रहा था। वास्तव में इसका टैक्स 1.90 लाख रुपये बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें