फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में लड़खड़ाएगी चिकित्सा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह तक चलने वाले प्रयागराज कुंभ में जिले से प्रथम चरण में आयुर्वेद के दो चिकित्सकों सहित 20 स्वास्थ्यकर्मियों को कुंभ ड्यूटी में लगाया गया है। चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के ड्यूटी में लगने से वर्तमान में चिकित्सा सेवा में आंशिक असर पड़ रहा है, लेकिन दूसरे चरण में जिले के सीएचसी-पीएचसी से डॉक्टर भेजे जाने से जिले की ग्रामीण चिकित्सा सेवा लड़खड़ाने की संभावना प्रबल हो सकती है।
विज्ञापन

कुंभ में तैनाती हो जाने से डॉक्टर और कर्मचारी संबंधित अस्पतालों में मरीजों को दो महीने तक सेवाएं नहीं दे सकेंगे। ऐसे में मरीजों को परेशान होना पड़ेगा। हालांकि विभाग द्वारा दावा है कि इन चिकित्सकों के जगह नजदीकी अस्पतालों के चिकित्सकों को संबद्ध कर काम चलाया जा रहा है। बताते चले कि महानिदेशक स्वास्थ्य के आदेशानुसार जिले से दो आयुर्वेदिक चिकित्सक के साथ 5 स्टॉफ नर्स, 9 लैब असिस्टेंट और 4 चपरासी की ड्यूटी कुंभ मेले में लगाई है। विभागीय सूत्रों की माने तो जिले से यह प्रथम चरण में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, मांग के अनुसार दूसरे चरण में जिले के 9 सीएचसी और 38 पीएचसी में तैनात चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई जा सकती है। वर्तमान में आयुर्वेद के दो चिकित्सकों से चिकित्सा सेवा पर कोई खास असर नहीं तो पड़ा है, लेकिन दूसरे डाक्टरों की ड्यूटी से असर पड़ सकता है। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश के अनुरूप चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें