फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार चला रही है 126 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/मिर्जामुराद/राजातालाब। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को छठवें दिन भाजपा ने पदयात्रा निकाली। प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने शूलटंकेश्वर मंदिर से पदयात्रा निकाली। हरिजन बस्ती की समस्याएं सुनीं। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने 15 मंडलों में पदयात्रा निकाली। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 126 से भी अधिक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। चौपाल में जुटे गांव वालों को मेरी काशी विकास के पथ पर पुस्तक बांटी। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि पदयात्रा के दौरान आनलाइन पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है।
विज्ञापन

पिंडरा में विधायक डा. अवधेश सिंह, रोहनिया मे, श्रीनिकेतन मिश्र के नेतृत्व में जरियारी, सुआरी, उधोरामपुर, देवरिया, पुरेधूरपुर, रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में टकटकपुर, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सदर बाजार, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने रामनगर, दक्षिणी में प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और शिवपुर में प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर की अगुवाई में पदयात्रा निकली। मिर्जामुराद के चक्रपानपुर में विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह ,मंडल अध्यक्ष प्रेमशंकर पाठक, प्रवीण सिंह गौतम, नंदकुमार पांडेय आदि ने पदयात्रा निकाली।
इनसेट
प्रदेश अध्यक्ष आज शिवपुर विधानसभा में करेंगे पदयात्रा
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय शुक्रवार को शाम चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। जिला मीडिया सह संयोजक श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि शिवपुर विधानसभा के बराई,उमरहां, बरबसपुर, पियरी गांव में पदयात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें