फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मारीशस से आएंगे एक हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मारीशस गणराज्य के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन गुरुवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका स्वागत अधिकारियों ने किया। यहां से उच्चायुक्त बलिया रवाना हो गए। अधिकारियों से मुलाकात के दौरान उच्चायुक्त ने जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के बारे में चर्चा की। अधिकारियों को बताया इस कार्यक्रम में मारीशस से तकरीबन एक हजार लोग आएंगे। इस दौरान अधिकारियों से कहा कि यदि कार्यक्रम की तैयारियों में मारीशस से किसी प्रकार का सहयोग चाहिए तो बताएं। सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

मारीशस में रहने वालों की जड़े भारत के पूर्वांचल क्षेत्र से जुड़ी हैं। अक्सर अपनी जड़ों को तलाश करने के लिए मारीशस से लोग यहां आते हैं। मारीशस का भारत से पुराना रिश्ता है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के दौरान मारीशस के लोगों को अपनी माटी में आने का मौका मिलेगा। यहां की कला संस्कृति के बारे में और अधिक जानने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के बाद उन्हें पूर्वांचल की माटी में घूमने फिरने का अच्छा अवसर मिलेगा। वहां के लोगों में काशी में होने वाले सम्मेलन को लेकर काफी उत्सुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें