फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुजरात की मास्टर जी’ ने ली ड्रॉप आउट पर क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मिस इंडिया और एक बेहतरीन अदाकारा के तौर पर स्वरूप संपत ने अपनी एक खास जगह तो बनाई ही है, पीएम नरेंद्र मोदी की ‘गुजरात की मास्टर जी’ के रूप में वह शिक्षाविद के तौर पर भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड ऑफ एजूकेशन की सदस्य और आउट ऑफ स्कूल कमेटी की सदस्य स्वरूप संपत के अनुसार अब तो प्रधानमंत्री उन्हें ‘गुजरात की मास्टर जी’ कहकर बुलाते हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम के सिलसिले से आईं स्वरूप संपत ने प्रेसवार्ता में बताया कि अगर ड्राप आउट बच्चाें की संख्या कम करनी है तो जरूरी है कि शिक्षा को कौशल से जोड़ा जाए। तभी बच्चे स्कूल में टिकेंगे। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालयों को आठवीं कक्षा से बढ़ाकर इंटर तक करने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। सरकार इस पर सहमत भी है। उन्होंने बताया कि मुंबई में सरकारी स्कूल की छात्राओं को इलेक्ट्रिशियन बनने की ट्रेनिंग दी गई। आज 920 लड़कियां इलेक्ट्रिशियन हैं। स्वरूप संपत ने गुजरात में प्राइमरी स्कूल के ढाई लाख शिक्षकों को एक साथ ट्रेनिंग दी है। यही नहीं दिव्यांग बच्चों को थिएटर, कम्यूनिकेशन स्किल सिखाने का काम भी करती हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक पर बन रही फिल्म ‘उरी’ जनवरी में होगी रिलीज
सितंबर 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पीओके में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बन रही फिल्म ‘उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक’ जनवरी 2019 में रिलीज होने जा रही है। स्वरूप संपत इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल की मां का रोल निभा रही हैं। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल महज दो मिनट का है। इसमें उनके पति परेश रावल भी हैं जिन्होंने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रहे अजीत डोभाल की भूमिका निभाई है। संपत ने बताया कि ये अजब इत्तफाक है कि इसके पहले हम दोनों ने फिल्म लोरी एक साथ की थी, उसमें मेरे पति का दो मिनट का रोल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें