फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर अधेड़ और युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। बेलवरिया बाजार और साईं धाम कॉलोनी में गुरुवार को एक अधेड़ और युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची शिवपुर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बेलवरिया बाजार स्थित पानी टंकी के समीप रहने वाले लालबहादुर (48) के घर से गुरुवार को दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने उसके मकान का शटर उठा कर देखा तो लालबहादुर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों के अनुसार लालबहादुर शराब पीने का आदी था। चार दिन पहले भी शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था और वो मायके चली गई थी। इसके बाद लालबहादुर ने फांसी लगाकर जान दे दी।
उधर, साईं धाम कॉलोनी निवासी सौरभ सान्याल (24) नेे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह सफेद दाग के रोग से परेशान था। बुधवार की रात खाना खाया और पंखे की कुंडी के सहारे गमछे के फंदेे से लटक गया। गुरुवार की सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो परिजनों ने रोशनदान से झांका और तब पता लगा कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें