फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में नवजात का कटा सिर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल स्थित बच्चा वार्ड के बाहर मंगलवार की रात एक नवजात बच्चे का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी जब ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। एक कुत्ता नवजात बच्चे का सिर मुंह में लेकर घूम रहा था। इस बीच आसपास बच्चे का धड़ खोजने का प्रयास भी हुआ, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अस्पताल के बच्चा वार्ड के बाहर मंगलवार रात जब कुत्ते को मुंह में सिर दबाकर जाते देखा तो भर्ती बच्चों के साथ आए परिजनों ने शोर मचा दिया। सुरक्षाकर्मी भी मौके पर आ गए। कुत्ता सिर छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटे सिर को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि सिर मिलने के बाद आसपास बच्चे के धड़ और परिजनों की तलाश कराई गई लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें