फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए उद्यमियों को सुझाव के लिए खुलेगा काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जनपदों में उद्योग विभाग के कार्यालयों में एक काउंटर स्थापित किया जाने का निर्देश दिया। कहा कि यहां नए उद्यमियों को आवश्यक जानकारी मुहैया कराने के साथ ही उनकी समस्याओं व सुझावों को पंजीकृत कर आवश्यकतानुसार उसे उद्योग बंधु के माध्यम से निस्तारित कराया जाए। उन्होंने उद्यमियों से अपने औद्योगिक क्षेत्र सहित इकाईयों को पॉलिथिन मुक्त किए जाने की अपील करते हुए इसके लिए इकाईयों के श्रमिकों को भी प्रेरित किए जाने के साथ ही इकाईयों के मुख्य द्वार पर ‘पॉलिथिन मुक्त’ की सूचना प्रदर्शित किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने गुरुवार को अपने अनुश्रवण कक्ष में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक कर रहे थे। उन्होंने ईट निर्माता परिषद के अध्यक्ष कमला कांत पांडेय ने पीसीएफ के माध्यम से सस्ते दर पर मिलने वाला कोयला की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। कमिश्नर ने इसके लिए शासन स्तर पर पत्राचार कर पीसीएफ के अधिकारी को सितंबर में मॉग के अनुरूप गुणवत्ता का कोयला उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के गाजीपुर में इकाइयों से शुल्क लिये जाने के बावजूद श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा मुहैया न कराने की शिकायत पर कमिश्नर ने सवाल किया कि जब सुविधा नहीं तो शुल्क किस बात का लिया जा रहा है। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के अधिकारी के बताए जाने पर कि गाजीपुर में विभागीय चिकित्सालय खोले जाने के बाबत स्वीकृति प्राप्त हो चुका है किंतु अभी समय लगेगा। कमिश्नर ने शासन स्तर पर पत्राचार कर शीघ्र अस्पताल खोले जाने की व्यवस्था कराए जाने के साथ-साथ ही तब तक शुल्क के बाबत उद्यमियों का उत्पीड़न न किये जाने के लिये विभागीय अधिकारी को हिदायत दी।
ईंट उद्योग को भी जेम पोर्टल पर पंजीकृत किये जाने के बाबत शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजे जाने की मांग पर कमिश्नर ने विचारोपरांत कार्रवाई किये जाने का भरोसा दिया। रामनगर में औद्योगिक आस्थान फेज-1 में निर्माणाधीन सीसीरोड निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में 31 अगस्त तक पूरा कराने का आरईएस के अभियंता को निर्देशित किया। बैठक में उपायुक्त उद्योग उमेश सिंह सहित उद्यमी देव भट्टाचार्या, राजेश भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें