फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार बीघे गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया/खमरिया। गर्मी में अगलगी की घटनाएं बढ़ गई है। मामूली चूक और बिजली विभाग की लापरवाही किसानों को भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर आग लगने से साढ़े चार बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के जयरामपुर गांव में अबूझ हाल में आग लगने से लालचंद्र यादव का दो बीघा गेहूं जल गया। मड़ाई के लिए वह खेत में एक स्थान पर एकत्रित कर रखा था। दोपहर में अचानक धुआं उठने पर लोग पानी आदि लेकर दौड़े। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग आम को भुन रहे थे उसकी चिंगारी से आग लगी। इसी तरह खमरिया के काशीचक मोहल्ले में शार्ट सर्किट से कृष्ण कुमार बरनवाल का डेढ़ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि खेत के उपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सुरियावां थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में शेष मनी पांडेय, सूर्यमणि पांडेय, चंद्र मनी पांडेय और सुरेश चंद पांडेय के खेत में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस घटना में करीब 22 बिस्वा गेंहू की फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें