फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामहिम के आने पर भी नहीं बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. बीडी मिश्र के आगमन के बाद भी लोक निर्माण विभाग दानूपुर मार्ग का काम पूरा नहीं कर सका। पांच दिन पूर्व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कठौता गांव के समीप बोल्डर डाले गए थे। तब लोगों को लगा कि अब चार किमी सड़क बन जाएगी, लेकिन अब तक मार्ग न बनने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गोपीगंज-दानूपुर मार्ग पर कठौता गांव के समीप करीब चार किमी तक सड़क खस्ता हो गई है। पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के अपने पैतृक गांव आगमन को लेकर डीएम, एसपी और सीडीओ जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। इस पर लोक निर्माण विभाग ने वहां पर बोल्डर तो डलवा दिए, लेकिन आगे कोई काम नहीं हुआ। सड़क बननी तो दूर गड्ढे भी नहीं भरे गए। वहीं, जगह-जगह गिराए गए बोल्डर की वजह से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आने पर अफसरों का यह रवैया है तो आम जनता राहत की उम्मीद कैसे करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें