फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से चार बीघे की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़/चौरी। सुरियावां विकास खंड के दो गांवों में शनिवार को शार्ट सर्किट से खेतों में आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। महुआपुर गांव में श्यामधर उपाध्याय, अजय कुमार उपाध्याय, विजय कुमार उपाध्याय और सरोजा देवी उपाध्याय के खेत एक ही स्थान पर है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे अचानक खेत से आग की लपटें और धुआं देख ग्रामीण बाल्टी लेकर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। इसी तरह रमयनपुर गांव में रविंद्र नाथ मिश्र के खेत में आग लग गई, जिससे गेहूं की एक बीघा फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। इसी तरह मोढ़ के भात गांव में अबूझ हाल में आग लगने से लालता प्रजापति का 150, सत्य नारायण दूबे का 250 बोझ गेहूं जल गया। चौरी संवाददाता के अनुसार शनिवार को सुरहर गांव में यज्ञ नारायण तिवारी और सेेवालाल पाल के खेत में आग लगने से 14 बिस्वा गेेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझाई जा सकी। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें