फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर की जनता को मिली 50 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित समारोह में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने ज्ञानपुर वासियों के लिए करीब 50 करोड़ की सौगात दी। विधि विधान से पूजन के बाद सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सभी सड़कों एवं इंटरलाकिंग का काम विधायक निधि और जिला पंचायत से कराया गया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधायक ने कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा को मॉडल बनाने की घोषणा किया था, जिसको पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है। 106 सड़कों के लोकार्पण और शिलान्यास होने से कई गांव सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे। कीचड़युक्त मार्ग से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने एमएलसी रामलली मिश्र के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद इंटरलाकिंग और मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने करीब 50 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक निधि से निर्मित होने वाले मुख्यालय पर अधिवक्ता हाल, ठकुरईनी तारा के समीप पुलिया निर्माण, परशुराम वाचनालय, बारात घर के लिए 25-25 लाख दिया। इसी तरह सात प्रमुख मार्गों का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें