फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए ड्रोन सर्वे पूरा
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड मैपिंग के बाद शुरू होगी सुंदरीकरण की प्रक्रिया
तीन से चार महीने में पूर्ण हो जाएगा सुंदरीकरण का काम
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। गंगा दर्शन-पावन पथ (बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर) के लिए सोमवार को पक्का महाल और मंदिर परिक्षेत्र के ड्रोन सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो गई। काशी खंडोक्त मंदिरों, मठ और आश्रम सहित पुराने भवनों के लिए अब अंडर ग्राउंड मैपिंग कराने की तैयारी की जा रही है। अब तक 166 भवन (इनमें कई मठ-मंदिर भी हैं) चिह्नित किए गए हैं। योजना को मूर्तरूप देने के लिए आर्कियोलाजिस्ट और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से पुरातात्विक, पौराणिक और ऐतिहासिक भवनों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि काशी के मौलिक स्वरूप को कायम रखते हुए योजनाओं को मूर्तरूप देने की तैयारियां की गई हैं। तीन से चार महीने में योजना पूरी कर ली जाएगी। पहले जियो मैपिंग कराई गई थी। ड्रोन सर्वे का भी काम पूरा कर लिया गया है। अब अंडर ग्राउंड मैपिंग की तैयारी है। अंडर ग्राउंड मैपिंग के बाद इसके 450 मीटर के दायरे में आने वाले पौराणिक महत्व के भवनों की पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके उपरांत आर्कियोलाजिस्ट और स्थानीय प्रबुद्ध लोगों की मदद से जीर्णोद्धार और संरक्षण की प्रक्रिया आरंभ होगी। बताया कि 450 मीटर के दायरे में आने वाले सैकड़ों साल पुराने 26 मंदिरों को भी संरक्षित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि कॉरिडोर का मकसद काशी की विरासत को सहेजना है। इससे मंदिर परिक्षेत्र और पक्का महाल के पुरातन स्वरूप पर कोई आंच नहीं आएगी। 600 करोड़ रुपये की इस योजना का उद्देश्य मंदिरों के साथ ही काशी खंडोक्त में वर्णित आसपास के अन्य मंदिरों के स्थापत्य का जीर्णोद्धार एवं उन्हें कब्जामुक्त कराकर सुंदरीकरण करना है।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी किया नंबर
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने मंदिर से जुड़ी समस्याओं और शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 7518102830 जारी किया है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को पाथवे से जुड़ी जानकारी चाहिए या कोई शिकायत करनी हो तो वह इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन


सफाई पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सरस्वती फाटक पर 17 फरवरी को रेड कारपेट बिछाने और दर्शनार्थी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में सफाई पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीईओ ने बताया कि सफाई पर्यवेक्षक द्वारा दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया था इसलिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें