फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, सदन और कोर्ट में लड़ेंगे विरासत की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गंगा पाथवे के विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। विधान परिषद में मामला उठने के बाद आज प्रस्तावित गंगा पाथवे के विरोध में चौक क्षेत्र के चित्रा सिनेमा के मैदान पर एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान तय हुआ कि सड़क, सदन एवं कोर्ट तीनों स्तर पर काशी की विरासत की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी सूरत में काशी की प्रचीन सांस्कृतिक विरासत को उजड़ने नहीं देंगे। वक्ताओं ने काशी की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को बचाने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

शनिवार को चित्रा सिनेमा परिसर में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर से काशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा घाट तक समतलीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया। तय किया गया कि रविवार को नीलकंठ महादेव से चितरंजन पार्क तक निकले वाले विरोध मार्च में काशी के सामाजिक-राजनीतिक संगठन अपनी भागीदारी निभाएंगे। मार्च में संसद की कार्यवाही में भी गंगा पाथवे की योजना को उठाने की रणनीति तय की गई। बैठक राजेन्द्र तिवारी, विनय शंकर राय मुन्ना, संजीव सिंह, डॉ आनंद तिवारी, संजय सिंह, जागृति सिंह, राजकुमार कपूर, श्रीकृष्ण शर्मा, पार्षद अजित सिंह , सुनील यादव, वल्लभाचार्य, आनंद प्रकाश तिवारी, अनूप श्रमिक, अरविंद सिंह, कन्हैया मिश्रा, आकाश सिंह और रामायण पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें