फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : उतर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर मंगलवार से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। मंगलवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर से विद्यालयों को सादी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण हुआ। पहले दिन 16 परीक्षा केंद्रों ने यहां से उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कीं। उधर 16 जनवरी से प्रवेश पत्र का वितरण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 142 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने मंगलवार तक सभी विद्यालयों से शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूची भी मांगी थी। ज्यादातर विद्यालयों ने अपनी सूची भी उपलब्ध करा दी है। 15 जनवरी तक केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति का काम पूरा किया जाना है। उधर सभी परीक्षा केंद्रों में अब कि सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं। डीआईओएस ने इसे भी जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें