फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा अतिक्रमण किया तो खानी होगी जेल की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अतिक्रमण पर अंकुश के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों का असर रंग ला रहा है। मंगलवार शाम भी शहर में पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ पैदल गश्त पर निकले। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को ताकीद की गई कि यदि वो सड़क और पटरियों पर दोबारा काबिज होने की कोशिश करेंगे तो मुकदमा दर्ज करने में देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने सिगरा और चेतगंज थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सड़क और पटरियों पर दुकान न लगाने और वाहन न खड़ा करने की ताकीद की। सीओ भेलूपुर एपी सिंह ने मंडुवाडीह क्षेत्र में हटाए गए अतिक्रमण के संबंध में चेतावनी दी कि यदि किसी ने फिर से अवैध तरीके से काबिज होने की कोशिश की तो उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं, दशाश्वमेध से लहुराबीर क्षेत्र तक जहां सोमवार की शाम एसएसपी ने पैदल गश्त की थी वहां मंगलवार को चौकसी बरतती देखी गई। इस दौरान ठेले और खोमचों वालों को चेतावनी देकर किनारे किया गया।
सुंदरपुर चौराहे से लगातार दूसरे दिन सीज की गई बाइक
वाराणसी। सुंदरपुर चौराहा स्थित सब्जी मंडी के सामने सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी चौकी इंचार्ज महमूद आलम ने अभियान चलाया। इस दौरान आठ बाइक को सीज किया और पिकअप में लदवा कर लंका थाने भिजवाया। इसके साथ ही, अवैध तरीके से मछली और मुर्गा की दुकान लगाने वालों को खदेड़ कर भगाया। इससे पहले सोमवार को दो दर्जन बाइक सुंदरपुर चौराहा से सीज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें