फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई में बृजेश नहीं हुए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अपर जिला जज तृतीय की अदालत में सिकरौरा नरसंहार कांड मामले की वादिनी हीरावती देवी को मंगलवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। वहीं, सुनवाई के लिए आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह पेश नहीं हुए। अदालत में सेंट्रल जेल के अधीक्षक की तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया है कि बीमारी के कारण बृजेश सिंह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। ऐसे में उन्हें अदालत में पेश नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, बृजेश सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता अशोक सिंह प्रिंस ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि सिकरौरा नरसंहार कांड के साथ ही उनके मुवक्किल के खिलाफ गैंगेस्टर मामले में भी सुनवाई हो रही है। ऐसे में गैंगेस्टर मामले की सुनवाई पूरी होने तक सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई स्थगित रखी जाए। अदालत ने इस मामले में वादिनी व डीजीसी की तरफ से आपत्ति दाखिल करने व सुनवाई के लिए अगली तिथि छह जनवरी नियत कर दी है। साथ ही, अदालत ने चंदौली पुलिस व सेंट्रल जेल के अधीक्षक को अगली तिथि पर वादिनी व आरोपी को कड़ी सुरक्षा में पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें