फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की ठगी करने वाला फर्जी बैंक मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत सुभद्रा नगर कॉलोनी से मंगलवार को कई लोगों से लाखों की ठगी करने वाले कामरान रजा उर्फ अविनाश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गलत नाम-पता और धर्म बताकर किराए के मकान में रहता था। कामरान खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए चार युवतियों को शादी का झांसा देकर उनसे 31 लाख रुपये ऐंठ चुका था और पांच लाख रुपये लेने की तैयारी में था।
विज्ञापन

वह सुभद्रा नगर कॉलोनी के दो लोगों को बैंक से फाइनेंस कराने का झांसा देकर 15 लाख रुपये से ज्यादा की चपत लगा चुका था। लखनऊ से आई एटीएस की टीम और पुलिस ने कामरान के पास से 1,71,810 रुपये, एक लैपटॉप, चार मोबाइल, सोने की चेन, एसबीआई बैंक मैनेजर सहित दर्जनों फर्जी परिचय पत्र व आधार कार्ड बरामद किए। उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में तीन अलग-अलग मुकदमे शिवपुर थाने में दर्ज कराकर उसे जेल भेज दिया गया।
बिहार के भागलपुर जिले के ईमादपुर गांव निवासी किसान अंसुल के पांच बेटों में दूसरे नंबर का कामरान रजा (27) बीते सितंबर महीने में बनारस आया। पहले उसने गलत नाम-पता बताकर खुद को बाबतपुर स्थित एसबीआई का मैनेजर बताते हुए गोदौलिया क्षेत्र में कमरा लिया। अक्तूबर महीने में उसने खुद को अविनाश कुमार सिंह बताते हुए सुभद्रा नगर कॉलोनी निवासी रविशंकर सिंह के यहां नौ हजार रुपये महीना पर किराये का कमरा लिया। मकान मालिक को उसने एसबीआई मैनेजर का फर्जी परिचय पत्र और फर्जी आधार कार्ड दिया। इस बीच खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने सर्विलांस की मदद से कामरान की निगहबानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इधर, कामरान ने ठगी का जाल बुनना शुरू कर दिया था। उसने पड़ोस के शैलेंद्र कुमार नन्हें से यह कहकर पांच लाख रुपये ले लिए कि उनकी कार और जनरेटर बैंक में लगवा देगा। इसी तरह पड़ोसी कृपाशंकर सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार बैंक में लगवाने के नाम पर फाइनेंस कराया और किसी अन्य को कार बेच दी।
इसी दौरान उसने आरा (बिहार) की रहने वाली एक युवती से दोस्ती करने के बाद उसने शादी का झांसा दिया और दहेज में 26 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद गोदौलिया क्षेत्र में एक एएनएम से उसकी दोस्ती हुई और दोनों शादी करने को तैयार हो गए। इसी बीच कामरान की मुलाकात शिवपुर क्षेत्र की एक युवती से हुई तो उससे नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच शादी की बात तय हुई। यह सब चल ही रहा था कि चंदौली जिले की एक युवती के ममेरे भाई ने कामरान को बैंक मैनेजर जानकर शादी की बात आगे बढ़ाई। युवती की मां उसे लेकर कामरान के कमरे पर आईं और शादी की बात तय हो गई तो उसका उनके घर आना-जाना शुरू हो गया।
युवती की मां ने घरवालों को बिना बताए कामरान को पांच लाख रुपये दे दिए। कामरान ने दोबारा पांच लाख रुपये युवती की मां से मांगे तो वह खेत बेचकर रुपये देने को तैयार हो गई। इधर, सर्विलांस की मदद से एटीएस कामरान की गतिविधियों पर निगाह रख रही थी। मंगलवार को शिवपुर थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय के साथ एटीएस लखनऊ से आई टीम ने कामरान को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि जल्द ही कामरान को पुलिस रिमांड पर लेगी और उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें