फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित के लिए समर्पित थे पूर्व पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116 वीं जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। शनिवार को कई संगठनों ने शहर भवन में विभिन्न आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में बताया। राष्ट्रीय लोकदल ने शास्त्री घाट पर महानगर अध्यक्ष इकबाल अहमद राइन के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जी ने अपना जीवन गरीब किसान, मजदूर, बुनकर के लिए समर्पित कर दिया था। देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। देश खुशहाल होगा तभी किसान खुशहाल होगा। मुख्य वक्ताओं में राजेश राय, प्रभू राय, भोला यादव, दुलारी सिंह, पारसनाथ विश्वकर्मा, हरिशंकर यादव, पप्पू चौहान, द्वारिका प्रसाद जायसवाल, चमन कुरैशी, नंदलाल यादव, धर्मराज यादव, प्रदीप गुप्ता, प्रेमशंकर, बिरजीश कदर ने किया। उधर जन कल्याण परिषद् ने लहुराबीर के गंगा सभागार में चौधरी चरण सिंह के फोटो पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय ने कहा कि पूर्व पीएम ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम किया।
उधर, अर्दली बाजार स्थित सपा के जिला और महानगर कार्यालय पर शनिवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपाइयों ने चौधरी चरण सिंह की बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि किसानों के लिए उनकी सोच और सपने को साकार करने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और संचालन जिला महासचिव डॉ. रमेश राजभर व महानगर महासचिव जितेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में आए अतिथियोें का स्वागत महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में युवजन सभा के प्रदेश सचिव विवेक यादव के पिता विजय यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें