फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर पद का प्रत्याशी घोषित न होने से सपाजनों में ऊहापोह

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी के संबंध में गुरुवार को भी निर्णय न हो पाने से सपाजनों में ऊहापोह की स्थिति देखी गई। जिला और महानगर कमेटी की निगाहें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले पर लगी हुई हैं। वहीं, पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार शाम तक महापौर प्रत्याशी के संबंध में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ में गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान तमाम समीकरणों को लेकर चर्चाएं हुईं लेकिन महापौर प्रत्याशी के नाम पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। बताया गया है कि महापौर पद के संभावित प्रत्याशियों की सूची अखिलेश यादव ने अपने पास रख ली है और शुक्रवार शाम तक इस संबंध में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें