फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का टायर फटा, 15 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी से 50 सवारियों को लेकर सोनभद्र जा रही एक निजी बस का अगला टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नहर में जाकर लटक गई। जिससे बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया गया। तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा नहीं हुआ। दुर्घटना क्षेत्र के महुली मोड़ के पास रविवार की शाम की बताई जा रही है ।
विज्ञापन

सवारियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस रविवार को वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही थी। शाम करीब चार बजे जैसे ही बस महुली मोड़ के समीप पहुंची कि उसका अगला टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित नहर के समीप लुढ़क गई। इससे बस में सवार बलिया के हल्दी निवासी सतीश पांडे 40 वर्ष पुत्र गंगा सागर,गाजीपुर के बहरियाबाद निवासी राजकुमार 55 वर्ष पुत्र गौरी शंकर और पट्टीकला निवासी मुन्ना 35वर्ष पुत्र रामसूरत गंभीर रूप से घायल हो गया। दस से ज्यादा यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं जो दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को चले गए। इससे पूर्व शनिवार की देर शाम सत्यानगंज निवासी नागमनी सिंह उम्र 35वर्ष बाइक से घर को लौट रहा था कि तभी इसी दौरान दुर्गा जी पहाड़ के पास रास्ते मे रखे पत्थर से टकरा कर गिर गया। जिससे उसे काफी चोटें आईं । स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी लाया जहां उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें