जौनपुर। दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने कोतवाली चौराहे पर नियंत्रण कक्ष खोला है। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने शनिवार की देर शाम फीता काटकर किया। इस मौके पर भजन गायक मनोज सोनी व रूद्र ने देवी गीत प्रस्तुत किया।
इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य रवि मिंगलानी, राधेरमण जायसवाल, राकेश जायसवाल, विजय प्रताप सिंह, अंजू पाठक, कल्पना केसरवानी, चारू शर्मा को मुख्य अतिथि ने शपथ ग्रहण कराया। साथ ही संरक्षक महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल, इन्द्रभान सिंह, विनोद जायसवाल, पूर्व विधायक अफजाल अहमद ने महासमिति के कार्यों एवं उद्देश्यों और पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, शशांक सिंह रानू ने उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष मोती लाल यादव ने समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्रदेव विक्रम व अनिल अस्थाना ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत महामंत्री मनीष देव ने किया। इस अवसर पर संरक्षक शोभनाथ आर्य, विंध्याचल सिंह, राधेकृष्ण ओझा, विनोद यादव, नीरज सिंह, राकेश श्रीवास्तव, कृष्णा जायसवाल, संजीव यादव, आशीष गुप्ता, विजय सिंह बागी, लालजी यादव, अनिल साहू, विजय गुप्ता, सन्नी जायसवाल, पुनीत पंकज, गणेश साहू, मनीष गुप्ता, महेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, विष्णु गुप्ता, निशाकांत द्विवेदी, लालचन्द्र निषाद, डा. नितिश, आनन्द अग्रहरि, विवेक जायसवाल, महेन्द्र अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।