फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम कटौती, जनता त्रस्त, अधिकारी बेपरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश सरकार भले ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही हो लेकिन शहर में कटौती है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही है। कहीं केबल फाल्ट तो कही ट्रांसफार्मर जलने की वजह से कालोनियों में घंटों अंधेरा छाया रहा। उधर अघोषित बिजली कटौती की वजह से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जैसे-जैसे उमस बढ़ती जा रही है लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। इस बीच बिजली कटौती भी भारी पड़ रही है। शहर हो गया गांव बिजली कब कट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। दिन में एक दो घंटे कटौती के साथ ही रात में भी खूब कटौती हो रही है। शनिवार को लंका, चांदपुर, महेशपुर, रामनगर सहित कई जगहों पर बिजली गुल रही। इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें एरियल बंच कंडक्टर जलने की मिली। रामनगर संवाददाता के अनुसार ढहिया गांव के पास दोपहर में एचटी पोल गिर जाने से रामनगर समेत दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई। इस वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। उधर लोगों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि इसी वजह से मरम्मत में देरी हुई। लोगों की नाराजगी को देखते हुए किसी तरह देर शाम सवा सात बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें