फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से किसान की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के भंदहा कला में मंगलवार की सुबह एक सांड़ ने किसान प्रेम शंकर दूबे (दूबे) पर हमला गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

कैथी गांव निवासी किसान प्रेम शंकर भंदहा कला गांव के पास अपने खेत में चरी बो रखी है। वह सुबह खेत पहुंचे तो एक सांड़ चर रहा था। उन्होंने सांड़ को भगाने का प्रयास किया तो सांड़ भड़क गया। गुस्साए सांड़ ने किसान पर हमला कर दिया। उसने प्रेम शंकर को खेत में कई बार पटका, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान मौके पर गांव के नरनाहर पांडेय और सौरभ पांडेय पहुंचे। प्रेम शंकर की गंभीर हालत देख तत्काल वाराणसी के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह सांड़ कई लोगों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें