फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की बेटी की शादी में पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। आग लगने से घर-गृहस्थी राख होने से बेसहारा मजदूर की बेटी की शादी में तहसील और ब्लॉक के तमाम अधिकारी, कर्मचारी पहुंचे। सभी ने आर्थिक मदद के साथ ही वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

पिंडराई गांव में पांच दिन पहले शार्ट सर्किट से आग लगने से मजदूर श्याम बिहारी की गृहस्थी और बेटी की शादी का सामान जलकर राख हो गया था। जांच करने पहुंचे एसडीएम पिंडरा डॉ. एनएन यादव के सामने रोते हुए मजदूर ने अपनी बेबसी बयां की थी। इस पर तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों और वकीलों के सहयोग 60 हजार रुपये जुटा कर मजदूर को दिया गया था। सोमवार को मजदूर की बेटी मनीषा की शादी हुई तो एसडीएम के साथ ही तहसीलदार कौशेलेश मिश्र, नायब तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने पहुंच कर बारातियों के स्वागत में हाथ बटाया और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। वहीं, ग्राम प्रधानों के साथ एडीओ पंचायत धनेंद्र कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने प्रधानों के सहयोग से एकत्र किए गए 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मजदूर को मुहैया कराई। उनके साथ ग्राम प्रधान मधुकर पाठक, उमेश सिंह, नंदलाल जायसवाल, बब्बू सिंह, प्रदीप पटेल और जयप्रकाश भारती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें