फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल सीरगोवर्धन में होगी अखिलेश, मायावती और अजित सिंह की संयुक्त सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सपा, बसपा और रालोद गठबंधन की रैली 16 मई को सीरगोवर्धन में होगी। इसकी तैयारियों के मद्देनजर सपा नेताओं ने मंगलवार से यहां डेरा जमा दिया है। दोपहर बाद सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन शहर पहुंचे। नंदा ने पार्टी के पुराने नेताओं से मिलकर फीडबैक लिया वहीं हसन ने मुस्लिम बहुल इलाकों में बैठकें कीं। उन्होंने कमलगड़ा में बुनकरों के नेताओं से मुलाकात की और गठबंधन की ताकत के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात रैली स्थल का जायजा लेने के बाद सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि बुधवार से शहर में गठबंधन के झंडे, बैनर लगाए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद अध्यक्ष अजित सिंह की संयुक्त रैली के लिए नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क के जरिए भाग लेेेने की अपील की जाएगी। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ता लगे हैं।
इस बीच समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने युवाओं से मुलाकात कर गठबंधन की नीतियों के बारे में बताया। दावा किया कि इस बार गठबंधन की आंधी है, जो सरकार बनाएगी। वहीं, गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव ने सेवापुरी और राजातालाब क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की। वह पीएम के आदर्श गांव नागेपुर भी पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजभर समाज को साधने के लिए पार्टी ने राजभर नेताओं को लगाया है। अशोक नगर कॉलोनी में राजभर समाज के कार्यक्रम में गठबंधन के पक्ष में वोट की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें