फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खुलेंगे नौ और सीएनजी स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गेल इंडिया की ओर से बुधवार को मकबूल आलम रोड स्थित कार्यालय में ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें बताया गया की रिंग रोड पर शुरू हुए स्टेशन के साथ वाराणसी में अब कुल तीन सीएनजी स्टेशन शुरू हो गए हैं। नौ और सीएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

गेल के अधिकारियों ने यूनियन से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में ऑटो को सीएनजी में परिवर्तित कराया जाए ताकि बनारस को वाहनों द्वारा होने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिल सके। मुख्य महाप्रबंधक एसएन यादव ने बताया की अप्रैल माह के अंत तक सिगरा तथा अलईपुर में निर्माणाधीन सीएनजी स्टेशन की शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य निर्माणाधीन स्टेशन जिसमें की मई में नदेसर तथा भेलूपुर तथा चितईपुर में जून में स्टेशन शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आईओसीएल चुरामनपुर, अमरा बाईपास, बीपीसीएल पांडेयपुर तथा एचपीसीएल राजघाट में भी कार्य शुरू करने की योजना है। बैठक में उप महाप्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा, मुख्य प्रबंधक एन के द्विवेदी तथा ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह दीनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान सिंह, संगठन महामंत्री देवनंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें