फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से जेट एयरवेज की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जेट एयरवेज की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें 15 अप्रैल तक के लिए बंद कर दी गई हैं। जेट एयरवेज के विमान को ऑपरेशनल कारणों से 15 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जेट एयरवेज के स्थानीय मैनेजर राजेश कुमार राय का कहना है कि दिल्ली और मुंबई सेक्टर की उड़ानों को 15 अप्रैल तक के लिए बंद किया गया है। ऐसा ऑपरेशनल कारणों से किया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों ने जिन वेबसाइटों, पोर्टल या एयरपोर्ट से टिकट बुक कराए हैं, वह यात्री अपने रुपये रिफंड करवा सकते हैं। उधर, सूत्रों का कहना है कि वित्तीय संकट के चलते जेट एयरवेज ने वाराणसी से सभी उड़ाने बंद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें