फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में जीत के लिए प्रियंका लेंगी बाबा से आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ‘सांची बात प्रियंका के साथ’ कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी। वह रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद वह रामनगर घाट पर पांच बोट के काफिले के साथ शहर पहुंचेंगी। इस दौरान उनके काफिले में एक स्थानीय नाव जुड़ेगी और बाबा दरबार में मत्था टेक कर विजेता बनने का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी।
विज्ञापन

प्रियंका पहले शूलटंकेश्वर से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली थी, मगर समय को देखते हुए अब वह रामनगर पहुंचेंगी। अस्सी घाट पर निषाद समाज और महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। इस दौरान गंगा की दुर्दशा, काशी के विकास के नाम पर तोड़फोड़ और भाजपा उनके निशाने पर रहेगी। इसके लिए घाटों पर महिलाओं और युवाओं को एकत्र करने की कोशिश की जा रही है।
इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन कर काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन पूजन के लिए रवाना होंगी। बाबा दरबार में पूजन के लिए कांग्रेसी नेताओं ने न्यास अध्यक्ष से लेकर कई पुजारियों से संपर्क किया है। वहां से सरोजा पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। यहां आठ माइक की व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यकर्ताओं की बात उन तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें