फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की वेबसाइट ओवरलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव से पहले पूरक सूची में नाम शामिल और सुधार कराने वाले मतदाताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ओवरलोड होने के कारण चुनाव आयोग की वेबसाइट सुलभता से संचालित नहीं हो रही है। मतदाता बनने के विकल्प पर क्लिक करने के बाद ‘इस साइट तक नहीं पहुंचा जा सकता’ संदेश दिखता है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल के जरिए मतदाताओं को नए नाम शामिल करने, हटाने, सुधार सहित अन्य सहूलियतें दी जा रही हैं। चुनाव की घोषणा के बाद वेबसाइट के जरिए मतदाता अपना नाम सूची में सुनिश्चित करने के साथ ही आवेदन करने में जुटे हैं। यही कारण है कि ओवरलोड होने के कारण वेबसाइट सही तरीके से नहीं चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट तो खुल जा रही है, लेकिन ‘रजिस्टर नाउ टू वोट’ विकल्प पर क्लिक करने पर साइट तक पहुंच नहीं होने की जानकारी मिलती है। उधर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन का कहना है वेबसाइट से जुड़ी शिकायतें नहीं मिली है। हालांकि वेबसाइट को दिखवा लिया जाएगा और अगर समस्या आ रही है तो इससे चुनाव आयोग को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें