फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से दरभंगा के लिए शुरू हुई अत्योदय एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस (साप्ताहिक) को रवाना किया। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रेन बिहार से बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन और काशी आने-जाने वालों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन का संचालन प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से और गुरुवार को वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन से होगा। पहले दिन सिटी रेलवे स्टेशन से अंत्योदय एक्सप्रेस से 250 से ज्यादा लोग दरभंगा के लिए रवाना हुए। 18 कोच वाली यह ट्रेन सिटी स्टेशन और दरभंगा के बीच छपरा जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशन पर रुकेगी। इससे पहले रेल राज्य मंत्री ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली, कोच में पानी भरने हेतु 650 मीटर लंबी हाईड्रेंट प्रणाली, प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस प्रणाली और मऊ जंक्शन स्टेशन पर कोचिंग टर्मिनल सहित कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें