फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीजी की टीम आज परखेगी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/ रोहनिया/ मिर्जामुराद।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 फरवरी के आगमन के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम शुक्रवार को यहां पहुंचेगी। एसपीजी के अधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही उनकी आवाजाही के रूट का जायजा लेंगे। इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से लगायत प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों और उनके आसपास के इलाकों में पुलिस और एलआईयू ने गश्त बढ़ा दी है। 19 को प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को 2130 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इससे पहले साढ़े तीन घंटे के प्रवास में प्रधानमंत्री काशी में सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर से बीएचयू, डीरेका और औढ़े गांव तक के सडक मार्ग से सफर के बीच कई जगह जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे।
डीरेका स्थित खेल मैदान में तीन हेलीपैड बना लिए गए हैं। काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि इस बार जमीन सूखी होने के कारण हेलीपैड बनाने में ईंटोें का प्रयोग नहीं किया गया है। औढे़ गांव में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए हेलीपैड और पंडाल बनाने का काम तेज हो गया है। सभास्थल के चारों तरफ साफ-सफाई की जा रही है। बिजली विभाग द्वारा खंभों पर लगे तार बदले जा रहे हैं। रास्ते ठीक कराए जा रहे हैं। गुरुवार को कमिश्नर, आईजी, सीडीओ, एसडीएम सदर और सीओ सदर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव के प्राथमिक विद्यालय में दीवारों पर स्लोगन लिखे जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। बीएसए ने छात्रों को पढ़ाया और उनसे बातचीत की। सही जवाब देने पर छात्रा कोमल कुमारी को 100 रुपये का पुरस्कार दिया।
उधर, एसएनएस नेशनल स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि सौभाग्य से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आप लोगों को काम करने का मौका मिला है। प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए। एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रहलाद गुप्ता, राजेशराजभर, प्रवीण सिंह गौतम, प्रेमनारायण पटेल, प्रेमशंकर पाठक, संजीव सिंह, बच्चन विंद, दिलीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें