वाराणसी। भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में युवा क्रांति यात्रा शनिवार की दोपहर काशी पहुंची, जहां उसका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद आदमपुर थाने के पास स्थित आजाद पार्क में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के नेता केन्द्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक कन्या कुमारी से कश्मीर तक युवा क्रान्ति यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा शनिवार को काशी पहुंची जहां सम्मेजन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केशवचंद्र यादव ने कहा कि आज देश मे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों के साथ अन्याय, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। देश के इतिहास में नोटबंदी और राफेल जैसे घोटाले इस सरकार की हकीकत को बता रहे हैं। देश की स्थिति दयनीय हो गयी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि अब देश का युवा बदलाव चाह रहा है क्योंकि इस सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों से हर वर्ग बेहाल है। कार्यकारी अध्यक्ष मणीन्द्र मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और आगामी चुनाव में जनता इनको इसका जवाब देगी।
जनसभा में पूर्व विधायक अजय राय, अजय लल्लू , पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, शालिनी यादव, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, रोहित दुबे, मनोज यादव, किशन यादव, परवेज खान, विनीत चौबे, महेश चौबे सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस सभा में प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश सचिव मयंक चौबे, प्रदेश सचिव चंचल शर्मा, महानगर अध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला, लोकसभा अध्यक्ष आशीष सिंह ने नेताओं को स्मृति चिह्न, शाल प्रदान कर काशी की धरती पर स्वागत किया। संचालन प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी स्वागत व आभार आनंद शंकर सिंह ने किया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में गोलगड्डा से सभा स्थल आजाद पार्क और आदमपुर तक गाजे बाजे और गुलाब की पंखुड़ियों व माला से हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। स्वागत में परवेज खान, रोहित दुबे, किशन यादव, अनुभव राय, धीरज सोनकर, मो. बाबर, विनीत चौबे, धीरज शुक्ला, रंजीत तिवारी, तन्मय दुबे, श्रीनिवास चौबे, आदर्श चौबे, हिमांशु यादव, अभिषेक चौरसिया, शैलेन्द्र पटेल, आशुतोष उपाध्याय उपस्थित रहे।