फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू की संघर्ष गाथा भी जानेंगे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्ष से भी रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए भारत कला भवन में 75 पेंटिंग, दो मूर्तिकला की कृतियां लगाई जाएंगी। इसमें बापू के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को चित्रित किया गया है। ‘गांधी’ शीर्षक से होने वाली इस विशेष प्रदर्शनी में जाने माने चित्रकार एमएफ हुसैन, अकबर पदमति, नंदलाल सहित कई कलाकारों की कृतियां शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए बीएचयू में भी जोरदार तैयारी चल रही है। स्वतंत्रता भवन में युवा प्रवासियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें भारत कला भवन में संग्रहित ऐतिहासिक कलाकृतियों को भी दिखाया जाएगा।
भारत कला भवन में बनी बारह अलग-अलग वीथिका में संग्रहित एक लाख से अधिक कलाकृतियां से भी रूबरू कराने की तैयारी है। इनमें प्रस्तर मूर्तियां, सिक्के, चित्र, मृण्मूर्ति, अलंकरण कला, अस्त्र-शस्त्र आदि शामिल हैं। इसके साथ महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कलाकृतियां भी लगाई जा रही हैं। भारत कला भवन के निदेशक प्रो. अजय सिंह ने बताया कि सम्मेलन के दौरान आने वाले मेहमानों को अलग-अलग वीथिका में रखी धरोहरों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता भवन में भी पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्य धरोहरों में शामिल भारत कला भवन के डिजिटलाइजेशन, धरोहरों के संरक्षण, सोलर पैनल लगाए जाने सहित आधुनिकीकरण का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें