फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मंझे से कटा युवक का गला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अलईपुरा स्थित सिटी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को चाइनीज मंझे की चपेट में आने से कोनिया के पंचायती कुआं निवासी रामजी राजभर (25) का गला कट गया। राहगीरों की मदद से उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामजी बाइक से चौकाघाट की ओर जा रहा था। सिटी रेेलवे स्टेशन के समीप पतंग की डोर उसके गले में फंस गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण रामजी के गले पर गहरा जख्म हुआ है। बता दें कि कुछ दिनों पहले चौकाघाट फ्लाईओवर के पास रिटायर्ड रोडवेज कर्मी मुन्ना विल्सन का गला चाइनीज मंझे से कटने के कारण उसकी मौत हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से बार-बार दावा किया जाता है कि चाइनीज मंझा बाजार में नहीं बिक रहा है लेकिन घायलों की स्थिति हकीकत की पोल खोल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें