फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप बोरिंग न करने पर पार्षद ने किया घेराव, जमकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नवाबगंज वार्ड के दुर्गाकुंड दलित बस्ती में लग रहे ट्यूबेल का काम दो दिन पहले बंद हो गया। इसको लेकर मंगलवार को पार्षद सीता शर्मा, पति और पूर्व पार्षद अनिल शर्मा के साथ दलित बस्ती के लोगों को लेकर नगर आयुक्त का घेराव की। इस दौरान नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि अधिकारी नेता और मंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं। इसके बाद जब आयुक्त जाने लगे तब पार्षद ने उनको घेर लिया।
विज्ञापन

14वें वित्त की राशि से दुर्गाकुंड दलित बस्ती में नलकूप लग रहा है। इससे करीब 10 हजार की आबादी को स्वच्छ पानी पीने को मलेगा। बोरिंग का काम शुरू होने के बाद 480 फीट के बाद जल निगम ने बोरिंगबंद कर दिय। इसकी जानकारी जब पार्षद सीता देवी को हुई तो वह अपने पति पूर्व पार्षद अनिल शर्मा के साथ मौके पर पहुंची और कारण पूछा लेकिन यही जवाब ने देने पर अधिकारियों से संपर्क की। जेई ने बताया गया कि गड्ढे की जमीन होने के कारण वहां की मिट्टी धंस रही है ऐसे में वहां निर्माण होने पर दुर्घटना की संभावना है।
जब पार्षद पति अनिल शर्मा और नगर आयुक्त से वार्ता हो रही थी। उस दौरान पार्षद पति ने आनंद पार्क में उस ट्यूबेल को लगवाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन नगर आयुक्त ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद किसी पार्क में नलकूप नहीं लग सकता है। इस पर पार्षद पति ने कहा कि पार्को में शौचालय निर्माण हो सकता है तो ट्यूबेल क्यों नहीं। इसके बाद पार्षद का यह धरना शाम पांच बजे तक चलता रहा। पार्षद पति ने कहा कि नगर आयुक्त मंत्री और नेताओं के दबाव में हैं। इसलिए वह नहीं लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें