फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी दलों का गठबंधन स्वार्थी है: दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम तीन-
विज्ञापन

विपक्षी दलों का गठबंधन स्वार्थी है: दिनेश शर्मा
डिप्टी सीएम ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति की ली बैठक
कहा, चुनाव की तैयारी में जुट जाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा हम 2019 का चुनाव लड़ने को तैयार हैं, क्योंकि हमारे पास कुशल कार्यकर्ताओं की फौज है। जिस तरह गुजरात व मध्य प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस की सीधी टक्कर है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में सभी दल एक साथ होकर हमसे लड़ेंगे, तब भी जीत हासिल करेंगे। विपक्षी दलों का स्वार्थी गठबंधन है। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को नगर के डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में लोकसभा संचालन समिति मिर्जापुर, सोनभद्र, व भदोही के सांसदों, विधायकों व काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 का चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव नजदीक है इसलिए एक दिन भी समय बर्बाद करना ठीक नहीं है। अभी से तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री व भाजपा विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने कहा चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना जरूरी होता है। हमें बूथ के माध्यम से ही लड़ाई लड़नी है। अगर हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव भी जीतेंगे। बूथों की समितियों का गठन समय पर हो जाना चाहिए। जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, कार्यकर्ता उनका नाम जोड़वाएं और जो गलत नाम है उन्हें निकलवाएं। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी काशी क्षेत्र सलिल विश्नोई, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, महामंत्री काशी क्षेत्र काशीनाथ तिवारी, भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सोनभद्र से सांसद छोटेलाल खरवार, राज्यसभा सांसद राम सकल, मिर्जापुर भाजपा जिला अध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, भदोही भाजपा जिला अध्यक्ष हौशला पाठक, सोनभद्र भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, मिर्जापुर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, चुनार विधायक अनुराग सिंह, भदोही के विधायक रवींद्र त्रिपाठी, सोनभद्र से विधायक भूपेंद्र चौबे, घोरावल के विधायक अनिल मौर्या, गंगा सागर दुबे, रमेश दुबे, आशुकांत चुनाहे, विनोद शंकर पांडेय, मिर्जापुर जिला मीडिया संयोजक अंशुल मिश्रा, मिर्जापुर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव उमर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें