फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज काशी आएगी अटल की अस्थि कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को लखनऊ से सुबह 9:30 बजे निकली। अमेठी, सुल्तानपुर होते हुए यात्रा जौनपुर पहुंच चुकी है। जहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को यात्रा काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट के लिए सुबह नौ बजे प्रस्थान करेगी। बजड़े से ले जाकर बीच गंगा में अस्थियों के फूल विसर्जित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट के मंच की साफ सफाई कराई गई। इसके अलावा सावन में लगने वाले बैरिकेडिंग को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन से बातचीत की गई है। साफ-सफाई का क्रम शनिवार की सुबह भी चलेगा। भाजपा पार्षद नरसिंह बाबा के नेतृत्व में राजेंद्र प्रसाद घाट की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। यहां पानी से सीढ़ियों और मंच की धुलाई की गई। बजड़े की व्यवस्था की गई। जिस पर चुनिंदा पदाधिकारी ही कलश लेकर गंगा में विसर्जित करने जाएंगे। इसके पूर्व पुष्पार्चन के लिए कलश राजेंद्र प्रसाद घाट पर रखा जाएगा। मैदागिन से राजेंद्र प्रसाद घाट जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। जिसे हटाने के लिए भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से कहा है।
लखनऊ से भाजपा की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और सरकार की ओर से राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी अस्थि कलश लेकर आ रहे हैं। काशी प्रांत के अमेठी में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने अस्थि कलश को ग्रहण किया। इसके बाद वे अस्थि कलश यात्रा के साथ काशी आएंगे। यहां राजेंद्र प्रसाद घाट पर प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इस दौरान घाट पर श्रद्धांजलि सभा होगी। जिसमें भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिवार वाले रामधुन सुनाएंगे। जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अस्थि कलश को श्रद्धांजलि देंगे। छतों से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के लिए 20 स्थान चयनित किए गए हैं। टाउनहाल में 29 को त्रयोदशाह कार्यक्रम होगा। इसमें 51 ब्राह्मणों को भोज के बाद 51 हजार काशी की जनता को भोजन कराया जाएगा। यात्रा के साथ डा. शोभनाथ यादव, आरडी पाल, रामचंद्र मिश्र, अशोक चौरसिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इन 32 स्थानों पर आज होगा पुष्पार्चन
सुबह 10:20 बजे यात्रा फुलपुर बाजार पहुंचेगी। यहां से 10 स्थानों पिंडरा, बाबतपुर चौराहा, हरहुआ बाजार, काजी सराय, प्रज्ञा हास्पिटल, तरना, शिवपुर चौराहा, हेमंत सिंह हास्पिटल के पास, संत अतुलानंद स्कूल के पास पुष्पार्चन किया जाएगा। इसके बाद अतुलानंद मोड़ से महानगर की टीम यात्रा के साथ हो जाएगी। महानगर में 22 स्थानों राजर्षि चौराहा, सर्किट हाउस, गोलघर, अंबेडकर चौराहा, विवेकानंद मूर्ति, नदेसर चौराहा, अंधरापुल, चौरामाता मंदिर, जगतगंज मोड़, लहुराबीर चौराहा, पिपलानी मोड़, कबीरचौरा, मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय, चौक, ज्ञानवापी, कोतवालपुरा, गोदौलिया, राजेंद्र प्रसाद घाट पर पुष्पार्चन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें