फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बारिश में ही सांसत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मानसून की पहली जोरदार बारिश ने लोगों की सांसत बढ़ा दी। बुधवार की भोर में आई तेज आंधी ने जहां कई क्षेत्रों की बिजली गुल कर दी वहीं बरसात से कॉलोनियों में पानी भर गया। इसके साथ ही नगर निगम के व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई। लहरतारा मार्ग पर पेड़ टूट कर तार पर गिरने से बिजली गुल हो गई, वहीं कई जगह सड़क भी धंस गई। हालांकि गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

दो तीन दिनों से हल्की बूंदाबांदी हो रही थी, वहीं बुधवार के भोर में तेेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि तेज हवा के चलते ही शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब आधे घंटे की जोरदार बारिश से अधिकतम तापमान घटकर 38.6 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम पारा भी 25 पर पहुंच गया। बारिश से शहर की महमूरगंज, लंका, नरिया, ककरमत्ता, सिगरा, मंडुवाडीह, कचहरी सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसके साथ ही कई जगहों पर सड़कें धंस गईं। नरिया में सड़क पर ट्रक धंसने से पूरी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं कई मुहल्लों में सीवर सड़कों पर बहता रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 17.8 मिमी बारिश हुई। बीएचयू के प्रो राजीव भाटला ने बताया कि इसे प्री मानसून कहा जा सकता है। आगे भी अच्छी बारिश होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें