फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर अंतिम निर्णय पर वीडीए0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले 22 सालों से वीडीए के लिए नासूर बनी ट्रांसपार्ट नगर योजना को लेकर अब वीडीए के अधिकारी अंतिम निर्णय करने के मूड में हैं। एक ओर जहां वीडीए के उपाध्यक्ष ने पिछले 22 साल पुराने मामले पर प्राथमिकता के आधार पर काम करना शुरू कर दिया है, वहीं अधिकारियों को किसानों से संपर्क करके उसमें वार्ता करने के लिए भी निर्देर्शित किया है। इस आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शहर को ट्रकों और भारी वाहनों के शोरगुल, प्रदूषण आदि से मुक्त कराने के लिए वीडीए ने वर्ष 1996 में इसकी घोषणा की, व पहली बार वर्ष 2000 में गजट नोटिफिकेशन किया कि 86. 219 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा। इसमें चार गांवों मिल्कीचक, सराय मोहन, बैरवन, करना डांडी गांव के 1194 किसानों की कुल 86 हेक्टयर जमीन वीडीए को खरीदनी थी। इसमें वीडीए ने 781 किसानों की सहमति से 47 हेक्टयेर भूमि खरीद ली, इसमें 771 किसानों को 34 करोड़ 41 लाख रुपये देे भी दिए। इसके बाद वीडीए उस जमीन पर कब्जा नहीं ले पाया। स्थिति यह है कि पैसा लेने के बाद भी किसान उस जमीन को जोत रहे हैं। वीडीए और किसानों के बीच अटके इस मामले के चलते शहरवासी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें