फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईसीटी के मेधावियों पर बड़ी कंपनियों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी), भदोही में इस वर्ष बीटेक डिग्री कोर्स पूरा करने जा रहे छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट की कवायद शुरू हो कर दी गई है। अब तक 19 छात्र नामी कंपनियों में नौकरी पा चुके हैं। जल्द ही कुछ बड़े औद्योगिक घराने प्लेसमेंट के सिलसिले में संस्थान का दौरा करने आएंगे।
विज्ञापन

आईआईसीटी के निदेशक प्रो.केके गोस्वामी ने बताया कि जयपुर की सरस्वती ग्लोबल, जयपुर रग्स, वेलस्पन इंडिया मुंबई, कपोटेक्स वापी, ओरिएंट कारपेट, सैफ कारपेट ने हमारे कुछ छात्र-छात्राओं का चयन किया है। बताया कि चयन का मापदंड छात्रों की दक्षता, मानसिक योग्यता व तकनीकी इंटरव्यू होगा जिसके लिए हमारे छात्र पूरी तरह तैयार हैं। बताया कि दुबई की प्रतिष्ठित कंपनी स्टैंडर्ड कारपेट ने भी हमारे छात्रों में रूचि दिखाई है। उन्हें अपने विभिन्न शाखाओं के लिए छह से अधिक डिग्रीधारक चाहिए। इस बाबत उनसे और वार्ता चल रही है। कहा कि आगामी दिनों कुछ प्रमुख कालीन कंपनियां पाटोदिया एक्सपोर्ट्स, ओबीटी और समारा इंडस्ट्रीज प्लेसमेंट इंटरव्यू में हिस्सा लेने के लिए हामी भर दी है। कहा कि संस्थान के आठ छात्र गेट परीक्षा की रैंकिंग में आ चुके हैं। इसलिए वे उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। बाकी को प्लेसमेंट के लिए संस्थान हर तरह से प्रयास कर रहा है। कहा ये छात्र कालीन उत्पादन से लेकर विपणन तक उद्योग में किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें