लालानगर। गत दिनों लखनऊ में आयोजित राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण समारोह में जंगीगंज के एक निजी विद्यालय की गाइड प्रज्ञा मिश्रा और स्काउट राम कुमार मिश्र को राज्यपाल ने सम्मानित किया। दोनों को जिले का बेस्ट स्काउट-गाइड होने का गौरव हासिल हुआ।
जंगीगंज के निजी स्कूल में स्काउट-गाइड के प्रशिक्षक प्रज्ञा और राजकुमार जिले के अन्य विद्यालयों में भी समय-समय पर प्रशिक्षण देने के लिए जाते। 11 अप्रैल को मंडल और 17-18 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर सहायक प्रादशिक संगठन आयुक्त शंभूनाथ और अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने गहन परीक्षण किया। इसके बाद मुख्य आयुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा और जिला प्रशिक्षण आयुक्त शीतला प्रसाद पांडेय ने सम्मान के लिए सिफारिश की थी। 19 अप्रैल को राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने सूबे भर के आए स्काउट-गाइड को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर राजकुमार श्रीवास्तव, कृष्णानंद दुबे, पारस नाथ मिश्र और अजय कुमार मिश्रा ने प्रज्ञा और राजकुमार को बधाई दी।