फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी के खिलाफ दर्ज मुकदमा हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर के समय भारत माता मंदिर में महानगर कांग्रेस कमेटी की एक आपात बैठक आयोजित की गई। शाम को अस्सी घाट से युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा की नाकामियों को उजागर किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय राय, ललितेशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, राघवेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंदिर में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर सचिव आशीष केसरी ने कहा कि भाजपा और जिला प्रशासन के चलते नगर निगम का हंगामा हुआ है और उसमें साजिश के तहत सीताराम केसरी को फंसाया गया है, जो सदन के नियमों का उल्लंघन है। जबकि भाजपा पूर्व सभासद अजय गुप्ता असलहा के साथ मारपीट कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। भाजपा की तानाशाही रवैया को लेकर कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रसियों ने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि अब हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने कहा कि मेयर अगर नगर निगम नहीं चला पा रही हैं तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। बैठक में हरीश मिश्रा, रंजीत सेठ, विजय उपाध्याय, रविंद्र वर्मा, संजय मौर्या, सोनू केसरी, धनवंत्री द्विवेदी, जगदीश कनौजिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें