फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों को रोशन करती हैं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र, ज्ञानपुर में मंगलवार को शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिषदीय स्कूलों में अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया गया। साथ ही बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। पैसे से शिक्षा की भरपाई नहीं की जा सकती। अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के बजाए परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई मजबूत होती है। आज भी प्रतियोगी परीक्षाओं में वही होनहार अव्वल आते हैं, जिनकी शुरूआती पढ़ाई परिषदीय स्कूलों में हुई होती है। इस मौके पर विभिनन स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। नाट्य एवं वीडियो के माध्यम से स्कूल चलो अभियान की प्रस्तुत दी गई। इस मौके पर बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, बीईओ अरविंद पांडेय, सुधीर सिंह, मनोज उपाध्याय, मेवालाल यादव, अरविंद पाल, अखिलेश यादव, तेज बहादुर पाल, जया त्रिपाठी, पार्थव्रत त्रिपाठी, शीलू गुप्ता, केके मौर्य, प्रमोद चंद्र पांडेय, मजीदउल्ला खान, कमलेश शुक्ल आदि मौजूद रहे। संचालन मानिक चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें