फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 केंद्रों पर की जाएगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन के आदेश पर जिले में गेहूं खरीद के लिए कवायद अंतिम दौर में है, जिले में किसानों के रजिस्ट्रेशन कराने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इसके तहत अब तक जिले के 100 किसान रजिस्ट्रेश करा चुके है। गत वर्ष 40 केंद्रों पर 78 हजार मैट्रिक टन गेहूं ख्ररीद के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष महज 5459 किसानों से मात्र 24 हजार 190 मैट्रिक टन गेहूं की ख्ररीदी की जा सकी थी। बीते साल के अपेक्षा इस साल गेहूं ख्ररीद के लिए पिछले साल की तुलना में बनाए 40 क्रय केंद्र की जगह 51 केंद्र स्थापित करने के साथ सर्मथन मूल्य 1735 निर्धारित किया गया है। साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों की संख्या बढ़ाने के उदेश्य से किसानों को पुराने रजिस्ट्रेशन पर गेहूं क्रय करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य और विपणन विभाग ने एक अप्रैल से 15 जून 2018तक चलने वाली गेहूं की खरीद के लिए सदर तहसील में 20 क्रय केंद्र, घोसी में 17 क्रय केंद्र, मधुबन में चार और मुुहम्मदाबाद गोहना में 10 क्रय केंद्र स्थपित किए जाएंगे। गत वर्ष चारों तहसीलों में 40 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। पिछले साल किसानों के क्रय केंद्रों के बजाए व्यापारियों को गेहूं बेचे जाने से विभाग लक्ष्य 78 हजार मैट्रिक टनत क सपेक्ष मात्र 24 हजार मैट्रिक टन की खरीदी कर सका था। हांलाकि विभाग के पास खरीदी के लिए कोई लक्ष्य अभी नहीं आया है, लेकिन विभाग द्ववारा लक्ष्य इस बार दोगुना होने की बात कह रहे है। इस बार लक्ष्य के अनुरूप खरीदी के लिए पिछले गेहूं का सर्मथन मूल्य 1630 में वृद्धी करते हुउ 1735 करने के साथ पुराने रजिस्ट्रेशन पर किसानों को गेहूं क्रय करने की सहूलियत देने के साथ क्रय करने के केवल तीन दिनों अंदर किसानों के खाते में आरटीजीएस के तहत राशि भेजने का निर्णय लिया गया है। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के बावत जिला खाद्य विपरण अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि एक अप्रैल से खरीददारी के लिए चिहिन्त सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीददारी के लिए पंजीकृत किसानों को मैसेज और फोन से सूचना देकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें